Friday, August 31, 2018

फरीदाबाद में लड़की को अगवा करने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सरेराह बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवती के साथ मारपीट कर उसे जबरन अपहरण करने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के चलते बदमाश वहां से जाने को मजबूर हो गए.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना सीसीटीवी में कैद हुई घटना

फरीदाबाद, 01 सितंबर 2018, अपडेटेड 09:45 IST

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीच बाजार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवती के साथ मारपीट कर उसे जबरन अगवा करने की कोशिश की. गनीमत ये रही कि स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए.
बदमाशों ने युवती को बचाने आये एक बुजुर्ग की भी पिटाई कर दी. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर मामले को रफादफा कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, ये वायरल हुआ वीडियो दो दिन पुराना है और घटना 27 अगस्त दोपहर 2:20 की है. इसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि कुछ नकाबपोश बदमाश एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं फिर वहां से निकल रही एक लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसका अपहरण करने की कोशि‍श कर रहे हैं.
अपहरण करने की कोशिश के दौरान मारपीट के चलते शोर-शराबा हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई.
घटनास्थल के पड़ोस में रहने वाली सीमा जैन पूरी घटना की चश्मदीद रही. सीमा जैन की मानें तो उनके शोर मचाने के बाद बदमाश युवती को वहीं पर छोड़कर भाग गए वरना युवती का अपहरण कर वहां से फरार हो जाने में कामयाब हो जाते.
सीमा जैन के मुताबिक, उन्होंने एसीपी, थाना प्रभारी और कंट्रोल रूम को कई फोन किए, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया. फिर उन्होंने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी और उन्हें मौके पर बुलवाकर युवती उनके हवाले कर दी.
वहीं चावला कॉलोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज विजेंद्र सिंह की मानें तो उन्हें परसों कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी, जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलवाया गया और दोनों ने आपस में समझौता कर लिया.
Share:

आज पेमेंट्स बैंक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, देशभर में 650 शाखाओं की शुरुआत

इस व्यवस्था के लागू होने से देश से सभी डाकघर 31 दिसंबर 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे. आईपीपीबी के जरिए भुगतान के अलावा पैसा ट्रांसफर और बिल जमा करने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
IPPB से जुड़ेंगे सभी 1.55 लाख डाकघर IPPB से जुड़ेंगे सभी 1.55 लाख डाकघर

नई दिल्ली, 01 सितंबर 2018, अपडेटेड 09:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक' (आईपीपीबी) का शुभारंभ करेंगे. आईपीपीबी की देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्वाइंट होंगे, जहां समानांतर रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. देश भर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर, 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे.
आईपीपीबी को आम आदमी के लिए एक सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि केन्द्र सरकार के वित्तीय समावेश उद्देश्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिल सके. देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3,00,000 से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा. इसलिए आईपीपीबी भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा.
आईपीपीबी बचत और चालू खातों, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, बिल और उपयोगिता भुगतान और उद्यम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, इन सुविधाओं एवं इससे जुड़ी अन्य संबंधित सेवाओं को बैंक के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बहु-विकल्प माध्यमों (काउंटर सेवाएं, माइक्रो-एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस और आईवीआर) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा.
बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक विभाग की तरफ से शुरू किया गया है. इसमें आप सेविंग्स अकाउंट के साथ करंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक न सिर्फ आपको बचत खाते पर ज्यादा ब्याज देगा, बल्क‍ि यह आपको डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा भी देगा. इसका मतलब यह है कि अब आप अपने घर पर बैठ कर ही बैंक खाता खुलवा सकेंगे.
Share:

Thursday, August 30, 2018

देश की सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी, सुलझाने के लिए लेनी पड़ी नासा की मदद

ट्रेन में इलैक्ट्रिक इंजन लगने से पहले ही बोगी की छत से सेंध लगाई गई और बोगी की छत काटकर लुटेरे पांच करोड़ की रकम ले उड़े. सब हैरान थे कि ऐसे भी ट्रेन में रॉबरी हो सकती है?
इस मामले में अभी भी पुलिस कई आरोपियों की तलाश कर रही है इस मामले में अभी भी पुलिस कई आरोपियों की तलाश कर रही है

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2018, अपडेटेड 14:59 IST

पूरे 730 दिन लगे. 2 हजार लोगों से पूछताछ की गई. लाखों कॉल डिटेल खंगाली गई. और आखिर में नासा से मदद ली गई. तब जाकर पता चला कि हिंदुस्तान की अब तक की सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी किसने की थी? 8 अगस्त 2016 को तमिलनाडु के सेलम से चेन्नई जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में 342 करोड़ रुपये ले जाए जा रहे थे. पैसों की हिफाजत के लिए बोगी में हथिय़ारों से लैस 18 पुलिस वाले भी मौजूद थे. मगर फिर भी ट्रेन में डाका पड़ गया. अब दो साल बाद पुलिस ने दावा किया है कि द ग्रेट ट्रेन रॉबरी के केस को सुलझा लिया गया है.
8 अगस्त 2016, सेलम रेलवे स्टेशन, तमिलनाडु
दो साल पहले तमिलनाडु के सेलम रेलवे स्टेशन से सेलम चेन्नई इग्मोर एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई के लिए रवाना हुई. पैसेंजर ट्रेन की दो रिज़र्व बोगियों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के 342 करोड़ रुपये रखे थे. जिसकी हिफाज़त के लिए 18 पुलिसवाले तैनात थे. मगर जब तक ट्रेन सेलम से विरधाचलम का 140 किमी. का सफर पूरा करती, तब तक ट्रेन में डाका पड़ चुका था. लुटेरे बोगी में करीब दो फीट का छेद कर 5.78 करोड़ रुपये ले उड़े.
Share:

थाने पहुंचा कैडिला फार्मा के राजीव मोदी और उनकी पत्नी का झगड़ा, सुलह की कोशिशें तेज

मोनिका का आरोप है कि राजीव मोदी का दूसरी महिला के साथ नाजायज रिश्ता है, जिसके चलते पिछले लंबे वक्त से दोनों के संबंधों में दरार आ चुकी है.
गुजरात पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर गुजरात पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद, 30 अगस्त 2018, अपडेटेड 16:00 IST

देश की जानीमानी दवा कंपनी कैडिला फार्मा के चेयरमैन राजीव मोदी और उनकी पत्नी मोनिका मोदी का झगड़ा अब पुलिस स्टेशन पहुंच गया है. मोनिका मोदी ने पुलिस में शिकायत की है कि अहमदाबाद स्थित उनके बंगले में उनके पति राजीव मोदी के जरिये उनके साथ मारपीट की गई.
इस घटना के बाद पुलिस मोनिका मोदी के बंगले पर पहुंची और उन्हें अहमदाबाद के शोला पुलिस स्टेशन ले आई. मोनिका मोदी खुद कैडिला फार्मा की निदेशक हैं और गरवारे पॉली लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं.
मोनिका मोदी के पुलिस थाने पहुंचते ही उनके पति राजीव मोदी भी वहां आ पहुंचे. बाद में दोनों पक्षों के वकील भी आए. मोनिका का आरोप है कि राजीव मोदी का दूसरी महिला के साथ नाजायज रिश्ता है जिसके चलते पिछले लंबे वक्त से दोनों के संबंधों में दरार आ चुकी है. मोनिका यह भी आरोप लगाती रही हैं कि उसी महिला के चलते राजीव मोदी उनके साथ मारपीट करते हैं.
थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश हुई. इसमें मोनिका के वकील सुधीर नाणावटी और राजीव मोदी के वकील शालीन महेता आगे आए.
ताजा जानकारी के मुताबिक, राजीव और मोनिका के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर समाधान हुआ है. बच्चे किसके साथ रहेंगे, इसका फैसला बच्चों पर ही छोड़ा गया है. हालांकि समाधान की शर्तों को जगजाहिर न करने की बात दोनों पक्षों की ओर से पेश की गई है.
फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है लेकिन मोनिका ने चार महीने में मामला सुलटाने की शर्त रखी है. अगर इस दौरान बांट-बंटवारा नहीं निपटा तो आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है.
Share:

Wednesday, August 29, 2018

नाबालिग बेटी और भतीजी संग किया कई बार रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों लड़कियों ने डर की वजह से घर में किसी को कुछ नहीं बताया और एक दिन घर से दोनों भाग निकली. इसके बाद घरवालों ने उन्हें तलाश किया और उनसे भागने का कारण पूछा तब उन दोनों आपबीती सुनाई.
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है

जयपुर, 29 अगस्त 2018, अपडेटेड 20:48 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी बेटी और भतीजी के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.
मामला जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले आनंद सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ कई बार बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़िताओं की मां प्रताप नगर थाने पहुंची और इस संबंध में मामला दर्ज करवाया.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आनंद सिंह को फौरन गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी आनंद ने पुलिस को बताया कि पिछले माह जब उसकी पत्नी शहर से बाहर गई थी. तो उस दौरान शराब के नशे में उसने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया और 3 से अधिक बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.
इसी तरह आरोपी के छोटे भाई की पत्नी भी जब कोई पूजा करने के लिए शहर से बाहर गई, तो उसने शराब के नशे में ही अपनी नाबालिग भतीजी को भी हवस का शिकार बना डाला. दोनों पीड़िताओं ने डर की वजह से अपनी माताओं को कुछ नहीं बताया और एक दिन बिना बताए दोनों घर से भाग गईं.
जब परिजनों ने दोनों बालिकाओं को ढूंढा और उनसे घर से भागने का कारण पूछा तब जाकर दोनों पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई. उनकी बात सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. तब इस मामले में प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर 1 दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
Share:

8 महीने की बच्ची की बाल्टी में डुबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात में एक मार्मिक घटना घटी जिसमें 8 महीने की बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई. हालांकि पुलिस को शक है कि बेड के पास पानी से भरी बाल्टी क्यों रखी गई थी. पुलिस इसी तफ्तीश में जुटी है.
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सूरत, 29 अगस्त 2018, अपडेटेड 23:02 IST

सूरत के पांडेसरा इलाके में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब 8 महीने की मासूम बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. पलंग पर सो रही बच्ची नींद में ही पानी की बाल्टी में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.
यह बाल्टी पलंग के पास रखी हुई थी. सोने के दौरान बच्ची नींद में पलटी और सीधे पानी से भरी बाल्टी में गिर गई, और फिर उसकी मौत हो गई.
बताया यही जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बच्ची और उसकी मां घर में अकेले थीं. मां अपनी बच्ची के साथ पलंग पर सो रही थी और पिता सुबह जल्दी काम पर चले गए थे.
सुबह जब मां उठी तो उसने बिस्तर पर बच्ची को सोते देखा और फिर जब वह वापस लौटी तो उसे बाल्टी में गिरा हुआ देखा. हादसे के बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वो मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहा है क्योंकि उसे 8 महीने की इस बच्ची की पानी भरी बाल्टी में डूबने से हुई बात पर शंका हो रही है.
पांडेसरा इलाके में आए नागसन नगर में दशरथ कुशवाहा का परिवार रह रहा है. पुलिस इंस्पेक्टर जाला का कहना है कि जैसे इस हादसे के बारे में जानकारी मिली तुंरत ही हमारी टीम मौके पर पहुंची गई. पुलिस को बताया गया कि बच्ची के पंलग पर रेंगने की वजह से बाल्टी में गिर गई थी.
दूसरी ओर, पुलिस को बच्ची की मौत कहीं ना कहीं शंका पैदा करने वाली लग रही है. पुलिस को यह भी आशंका है कि बच्ची अचानक कैसे पलट गई और जिस जगह पर सो रही थी उसी के करीब नीचे की साइड पर पानी भरी बाल्टी क्यों रखी गई. बच्ची अगर पानी में गिरी तो उसके रोने की आवाज मां को क्यों नहीं सुनाई दी. फिलहाल जांच जारी है.
Share:

दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, पुलिस को आरोपियों की तलाश

दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है. बच्ची के साथ इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह शौचालय के निकली थी. पुलिस को आरोपियों को तलाश है.
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 23 अगस्त 2018, अपडेटेड 17:54 IST

देश की राजधानी दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है. साउथ दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में दरिंदों ने अंधेरे का फायदा उठाकर बच्ची के साथ गैंगरेप किया. बच्ची को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
आरोपियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब बच्ची अपने घर से शौचालय के लिए निकली थी. अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया और उसको छोड़कर फरार हो गए.
रंगपुरी इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे बच्ची अपने घर से शौचालय के लिए निकली. सार्वजनिक शौचालय के चारों तरफ अंधेरा रहता है. यहां पर अक्सर नशेड़ी घूमा करते हैं. अंधेरे का फायदा उठाकर दरिंदों ने चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को झाड़ियों में ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
इलाके में रहने वाली औरतों ने बच्ची को जब इस हालत में देखा तो तुरंत बच्ची के घरवालों को बताया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जिस तरह से बच्ची के साथ हैवानियत हुई है उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं और बच्ची की हालत एम्स ट्रामा सेंटर में गंभीर बनी हुई है.
बच्ची की हालत को देखते हुए स्थानीय लोग का कहना है यहां न तो कोई गार्ड है न ही यहां रोशनी रहती है. इलाके के नशेड़ी अक्सर शौचालय के आसपास घूमते रहते हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और फांसी की सजा दी जाए. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया की बच्ची के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
Share:

रायपुर में लड़की का गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई, लेकिन पुलिस को घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है. हालांकि लड़की के आरोप पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है और जांच भी जारी है.
रायपुर पुलिस रायपुर पुलिस

रायपुर, 30 अगस्त 2018, अपडेटेड 00:26 IST

रायपुर में सरेराह एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हो गई. राखी के दिन देर शाम पीड़ित लड़की अपने घर से बाहर निकली थी. उसका दावा है कि वो त्योहार मनाने के लिए अपने भाई के घर गई थी, लेकिन वहशी दरिंदों ने उसकी इज्जात तार-तार कर दी.
हालांकि पीड़ित लड़की का आरोप पुलिस की गले नहीं उतर रही है. बावजूद इसके पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है. उसके बताए गए तथ्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
रायपुर के मुजगहन थाना प्रभारी एलडी दिवान के मुताबिक पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती रविवार की शाम अपने भाई को राखी बांधने के लिए बोरियाखुर्द टॉउनशिप के लिए निकली थी.
संतोषी नगर में सिटी बस से उतरकर वह पैदल बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी की ओर जा रही थी. रास्ते में युवती ने ऑटो को रोका. उसमें तीन लोग सवार थे. युवती भी उसमें बैठ गई.
पीड़िता के मुताबिक जब वह ऑटो में बैठी तो ऑटो चालक आरडीए कॉलोनी की तरफ ना मोड़ ऑटो को कांदुल की ओर मोड़ दिया. उसने बताया कि इस पर जब उसने टोका तो ऑटो में सवार दो युवकों ने हाथ-पैर पकड़कर मुंह दबा दिया और अंधेरा होते तक घुमाते रहे. इसके बाद दतरेंगा में एक खेत में बने खाली मकान में युवकों ने उस लड़की के साथ  दुष्कर्म किया.
पीड़ित लड़की के इस बयान की भी पुलिस तस्दीक कर रही है. दिवान के मुताबिक इस घटना के बाद पीड़ित लड़की को मौके पर ही छोड़ के आरोपी फरार हो गए. उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुरी रात घटनास्थल पर ही गुजारी.
उन्होंने कहा कि अगली सुबह वह किसी तरह थाने पहुंची और उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. उसके बयान के आधार पर दो आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है. इसके लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
फिलहाल पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. इसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद कुछ ऑटो चालकों से भी पूछताछ की है. आमतौर पर जिस इलाके में यह वारदात की घटना हुई है, वह इलाका राहगीरों से भरा पड़ा है. इस इलाके में वीरानी ना होकर झुग्गी, झोपड़िया, बस्तियां और कई कॉलोनी हैं.
ऐसे में लड़की ने अपने बचाव की कोशिश या शोरगुल क्यों नहीं मचाया. यह पुलिस को समझ से परे नजर आ रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित लड़की को हथियार भी नहीं दिखाया. ऐसे में लड़की के डरे सहमे घंटों तक ऑटो रिक्शा की सवारी करना और घटना स्थल में पूरी रात गुजरना गले से नहीं उतर रहा है.
Share:

वाराणसी: बाप-बेटे पर डायनामाइट से हमला, दोनों की मौत

वाराणसी में बाप-बेटे की हत्या कर दी गई. हत्या जिस तरीके से की गई वह काफी हैरान कर देने वाला है. बाप-बेटे की हत्या में डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है.
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी, 30 अगस्त 2018, अपडेटेड 08:44 IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी मे डेटोनेटर से बाप-बेटे को मौत के घाट उतारने का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला शहर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मिलकोपुर गांव का है. बाप-बेटे की हत्या तब की गई जब वे दोनों घर के बाहर सो रहे थे. हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है.
इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो दहशत मे आ गया. आनन-फानन मे हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मृतकों की पहचान लालजी यादव और अजय यादव के रूप में हुई है.
धमाका देर रात हुआ, लोगों ने टायर ब्लास्ट मानकर ध्यान नहीं दिया. सुबह उठकर जब ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए. दोनों ही लाशों के परखचे उड़े हुए थे. जिस समय धमाका हुआ उस वक्त घर में बाप-बेटे के अलावा कोई नहीं था. सभी रक्षाबंधन पर बाहर गए हुए थे.
परिजनों की मानें तो लालजी यादव के मकान के पीछे ही एक फैक्ट्री वाले से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था और अभी कुछ महीने पहले दोनों की लड़ाई भी हुई थी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस ने भी शुरूआती जांच में पाया कि बाप-बेटे की हत्या डेटोनेटर के जरिए ब्लास्ट करके की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. जाहिर तौर पर यह मामला सिर्फ बाप-बेटे की हत्या का नहीं है, बल्कि पूरे वाराणसी की सुरक्षा का भी है. क्योंकि जब तक आरोपी इस मामले मे पकड़ा नहीं जाता तब तक खतरा टला नहीं है.
Share:

शाह बोले- देश का IQ राहुल से ज्यादा, कांग्रेस का जवाब- तू इधर-उधर की ना बात कर

राफेल डील का मुद्दा दिन प्रति दिन बढ़ा होता जा रहा है. कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं की टीम को इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए मैदान में उतारा है.
अमित शाह, राहुल गांधी (फाइल फोटो, Getty) अमित शाह, राहुल गांधी (फाइल फोटो, Getty)

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2018, अपडेटेड 08:53 IST
राफेल डील के मुद्दे पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में अब आर-पार की लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई में अब देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों के अध्यक्ष एक दूसरे पर वार कर रहे हैं. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर से वार किया, तो अमित शाह ने भी ट्विटर से ही जवाब दिया.
दरअसल, इसकी शुरुआत वित्त मंत्री अरुण जेटली के ब्लॉग से हुई. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से 15 सवाल पूछे थे, इसका जवाब देते हुए राहुल ने ट्वीट किया कि "ग्रेट राफेल रॉबरी पर फिर से देश का ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया जेटली जी. क्यों न इस मामले को निपटाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति से जांच करा ली जाए?
राहुल ने लिखा कि समस्या यह है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और इसलिए थोड़ी तकलीफ हो सकती है. पता कर लीजिए, और 24 घंटे में जवाब दीजिए. हम इंतज़ार कर रहे हैं".
राहुल गांधी का जवाब देते हुए अमित शाह ने लिखा कि 24 घंटे का इंतजार क्यों करना जब आपके पास अपनी जेपीसी- झूठी पार्टी कांग्रेस है. देश को मूर्ख बनाने वाले आपके झूठ स्वप्रमाणित हैं, जब आप दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में राफेल की अलग-अलग कीमत बताते हैं. लेकिन देश की बुद्धिमत्ता (IQ) आपसे ज्यादा है.
Share:

Side

Popunder

Blog Archive

ok

Definition List

Unordered List

Support