Sunday, July 1, 2018

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ का अलर्ट; झेलम खतरे के निशान से ऊपर, 3 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ पीड़ितों के लिए 44 सरकारी राहत कैंप लगाए गए हैं।

DainikBhaskar.com | Last Modified - Jun 30, 2018, 10:20 PM IST
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ का अलर्ट; झेलम खतरे के निशान से ऊपर, 3 लोगों की मौत, national news in hindi, national news
+2और स्लाइड देखें
जम्मू-कश्मीर में बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए राज्यपाल ने आपात बैठक बुलाई।
नई दिल्ली.जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में 27 जून से तेज बारिश हो रही है। इससे झेलम और तवी नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गईं। प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर समेत मध्य और दक्षिणी कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया। कश्मीर डिवीजन के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बारिश से जुड़े हादसों में जम्मू क्षेत्र में 3 लोगों की मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा भी लगातार दूसरे दिन रोकी गई।
श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से अमरनाथ गुफा के रास्ते में कई जगहों पर फिसलन हो गई। यात्रियों को जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प में रोका गया है। फिलहाल, बालटाल में 11 हजार और पहलगाम में 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कैम्पों में डेरा डाले हुए हैं। पहले रवाना हुए करीब 1300 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:अगले 24 घंटे (रविवार देर शाम तक) में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम और जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान और दिल्ली के आसपास के इलाकों में सक्रिय रहा। वहीं गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक में यह कमजोर पड़ गया।
लैंडस्लाइड की चपेट में आए जवान की मौत:अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड में मारे गए आईटीबीपी जवानों की बढ़कर संख्या 5 हो गई है। बारिश के चलते पहाड़ से टूटा एक बड़ा पत्थर आईटीबीपी की बस पर आकर गिरा था। इस हादसे में 4 जवानों की मौत मौके पर ही हो गई थी। 8 जख्मी जवानों को एयरलिफ्ट कर डिब्रूगढ़ लाया गया। बस में कुल 20 जवान सवार थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Side

Popunder

Blog Archive

ok

Definition List

Unordered List

Support