दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट की रोक, काली पट्टी बांधकर काम करेंगे कर्मचारी
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को मेट्रो स्टाफ से हड़ताल नहीं करने की अपील की थी।
DainikBhaskar.com | Last Modified - Jun 30, 2018, 07:48 AM IST
नई दिल्ली.दिल्ली
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों की हड़ताल
पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को रोक लगा दी। इस फैसले से राजधानी और एनसीआर के
करीब 25 लाख यात्रियों को राहत मिली। हालांकि, कर्मचारियों ने अब विरोध
में काली पट्टी बांधकर काम करने का फैसला किया है। मेट्रो स्टाफ ने अपनी
पांच मांगों को लेकर 30 जून को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। डीएमआरसी
में 12 हजार कर्मचारी हैं। इनमें से 9 हजार गैर-कार्यकारी हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रशासन की याचिका पर कर्मचारी परिषद महासचिव और अन्य को नेटिस जारी कर 6 जुलाई तक जवाब मांगा है। डीएमआरसी के कर्मचारी वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तनख्वाह बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे चाहते हैं कि काउंसिल के बजाय डीएमआरसी यूनियन बनाने की अनुमति दी जाए, एरियर दिया जाए, ड्यूटी और आराम के घंटे तय किए जाएं। साथ ही ट्रांसफर नीति पारदर्शी बनाई जाए।

0 comments:
Post a Comment