Sunday, July 1, 2018

दुल्हन की अचानक हुई मौत से मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां

Publish Date:Sat, 30 Jun 2018 12:21 PM (IST)
दुल्हन की अचानक हुई मौत से मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां
शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। दुल्हन की अचानक मौत से सभी लोग सदमे में हैं।
बीना (जेएनएन)। शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। दुल्हन की मौत से लड़का और लड़की पक्ष के लोग सदमे में हैं। इधर सिविल अस्पताल में महिला चिकित्सक सहित तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद मामला दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शाम को गमगीन माहौल में दुल्हन का अंतिम संस्कार किया गया।
छोटी बजरिया पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी वार्ड निवासी कैलाश यादव के बेटे अजय यादव की डोंढी गांव जिला ललितपुर निवासी तेजपाल यादव की बेटी पूजा के साथ 27 जून को सिंधी धर्मशाला से शादी हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार को लड़की की विदाई हुई। पूरे दिन कैलाश यादव के घर में दुल्हन आने की खुशी थी। परिवार सहित रिश्तेदार खुशी मना रहे थे। रात करीब 1 बजे दुल्हन अचानक बीमार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के लिए पूजा को अस्पताल में भर्ती कर दिया। सुबह करीब 10 बजे वह दुल्हन को वापस घर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल से बाहर आते ही उसकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।
बारातियों ने की छेड़छाड़, तो डोली में नहीं बैठी दुल्हन
यह भी पढ़ें
कानूनी कार्रवाई से रोकते रहे दोनों पक्ष
पूजा की मौत की सूचना लड़के वालों ने मायके वालों को दी। खबर लगते ही लड़की के पिता और रिश्तेदार दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया कि शव का पोस्टमार्टम न कराएं। लड़की पक्ष वालों ने कहा कि लड़का पक्ष वालों से उनकी पहले से रिश्तेदारी है। उन पर उन्हें किसी तरह संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी बीमारी के कारण ही बेटी की मौत हुई होगी। इधर लड़के वाले भी पोस्टमार्टम न कराने के पक्ष में थे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे कानूनी कार्रवाई बताते हुए पोस्टमार्टम करवाना अनिवार्य बताया। इसके चलते एक महिला चिकित्सक सहित तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
दुल्हन का बीपी बढ़ा हुआ था
सिविल अस्पताल में दुल्हन का इलाज करने वाले डॉ. अविनाश सक्सेना ने बताया कि जिस वक्त उसे अस्पताल लाया गया था तब उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। वह पीठ में तेज दर्द होने की बात भी कर रही थी। उसी आधार पर इलाज दिया गया। सुबह दुल्हन के परिजन अपनी मर्जी से उसे ले गए थे। एक अन्य चिकित्सक डॉ. हिमांशु शर्मा ने कुछ जांचें कराने की सलाह भी दी थी।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Side

Popunder

Blog Archive

ok

Definition List

Unordered List

Support