मारुति सुजुकी ने नई Swift और Dzire मंगाई वापस, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Maruti Suzuki Dzire
aajtak.in [Edited by: साकेत सिंह बघेल]
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2018, अपडेटेड 17:43 ISTभारत की बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने स्वैच्छिक रूप से नई जनरेशन वाली Swift और Dzire के लिए रिकॉल इशू किया है. कंपनी ने Swift और Dzire दोनों मॉडलों की 1,279 यूनिट्स को वापस बुलाया है. इन हैचबैक और सेडान मॉडलों को एयरबैग कंट्रोल यूनिट में किसी तकनीकी खामी की आशंका के बीच वापस बुलाया गया है.
TOI ने एक सोर्स के हवाले से जानकारी दी है कि संभावित खराबी एयरबैग का नहीं खुलना हो सकता है. 1,279 व्हीकल्स में 566 नई Swift और 713 नई Dzire हैं. इन्हें 7 मई 2018 से लेकर 5 जुलाई 2018 के बीच बनाया गया है. इस कैंपेन के दौरान इन्हीं मॉडलों को कवर किया जाएगा.
25 जुलाई यानी आज से ही इस कैंपेन में शामिल गाड़ियों के मालिकों को मारुति सुजुकी के डीलर्स द्वारा संपर्क किया जाएगा. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान गाड़ियों के खराब पार्ट का निरीक्षण किया जाएगा और फ्री में उस पार्ट को बदल दिया जाएगा.
नई Swift को इस साल फरवरी में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था. वहीं Dzire को पिछली गर्मियों में लॉन्च किया गया था.
खुद ऐसे चेक करें स्टेटस:
न्यू Swift और Dzire के मालिक कंपनी की वेबसाइट जाकर चेक कर सकते हैं कि उनकी गाड़ी कैंपेन में शामिल है या नहीं. यहां उन्हें चेसिस नंबर (Swift के लिए MBH और Dzire के लिए MA3 साथ में 14 डिजिट वाला अल्फा-न्यूमेरिक नंबर) डालना होगा. ग्राहकों को चेसिस नंबर व्हीकल इनवॉयस/ रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में मिल जाएगा.






0 comments:
Post a Comment