Monday, July 9, 2018

...जब हैंडपंप देख कपड़े उतारकर नहाने लगे लालू के बेटे तेजप्रताप

  • ...जब हैंडपंप देख कपड़े उतारकर नहाने लगे लालू के बेटे तेजप्रताप
    1 / 5
    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का लगातार दौरा कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी में भाई तेजस्वी से अनबन की खबरों के बीच वो लोगों से संपर्क बढ़ाने में लगे हैं.
  • ...जब हैंडपंप देख कपड़े उतारकर नहाने लगे लालू के बेटे तेजप्रताप
    2 / 5
    लोगों के बीच जाकर वो समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका निदान करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके करीबियों का मानना है कि उनका अंदाज पिता लालू की तरह ही दिखाई दे रहा है.
  • ...जब हैंडपंप देख कपड़े उतारकर नहाने लगे लालू के बेटे तेजप्रताप
    3 / 5
    हाल ही में उन्होंने "Tea with Tej Pratap" की जगह " सत्तू विद तेजप्रताप" कार्यक्रम भी किया. इस दौरान वो निराले अंदाज में नजर आए.
  • ...जब हैंडपंप देख कपड़े उतारकर नहाने लगे लालू के बेटे तेजप्रताप
    4 / 5
    एक जगह तो वो चारा मशीन देख चारा काटने लगे तो पास में खड़ी गाय को देर तक पुचकारते और गले लगाते दिखे. लोगों से वो कहने लगे कि कोई मुझसे ज्यादा गौमाता को प्यार कर सकता है क्या.
  • ...जब हैंडपंप देख कपड़े उतारकर नहाने लगे लालू के बेटे तेजप्रताप
    5 / 5
    उन्होंने लोगों को तब और भी हैरत में डाल दिया जब हैंडपंप देख उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और लोगो की भीड़ के सामने बाल्टियां भर-भर के नहाने लगे. उन्होंने कहा कि महुआ तो मेरा घर है सो शर्म कैसी. हालांकि, तेजप्रताप के विरोधी इसे महज सियासी ड्रामा बता रहे हैं.
  • Share:

    0 comments:

    Post a Comment

    Side

    Popunder

    Blog Archive

    ok

    Definition List

    Unordered List

    Support